सतना में छठ पूजा पर तालाब घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य…

सतना के बिरला रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के तालाब घाट पर रविवार शाम छठ पूजा के अवसर पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। इस दौरान तालाब में सैकड़ों दीप जलाकर दीपदान किया गया। दोपहर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने वेदियों पर पूजा सामग्री सजाकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

सुरक्षा के लिए SDRF के 24 जवान तैनात…घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। SDRF के 24 जवान दो प्लाटून कमांडरों के नेतृत्व में तीन मोटरबोट और जीवनरक्षक उपकरणों के साथ तैनात रहे। जवानों ने तालाब में लगातार निगरानी की।
जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं…छठ पूजा के दौरान सांसद गणेश सिंह, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और महापौर योगेश ताम्रकार भी घाट पहुंचे। उन्होंने व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को डाला छठ की शुभकामनाएं दीं।
सोमवार सुबह उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य…चार दिवसीय छठ महापर्व के विधान के अनुसार सोमवार सुबह व्रती महिलाएं उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देंगी। इसके बाद पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया जाएगा। इस पर्व में सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना का विशेष महत्व है।
#ChhathPuja #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni #ChhathFestival








