Edition

1857 शहीद स्मारक घूमने के लिए देने होंगे 250 रुपये, स्कूली बच्चों को मिलेगी विशेष छूट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबाला
 अंबाला छावनी स्थित 1857 के शहीद स्मारक को आम लोगों के लिए आकर्षण और इतिहास से जुड़ाव का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में नई पहल की जा रही है।

स्मारक में आने वाले लोगों को शुरुआत में एक महीने तक मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद यहां प्रवेश के लिए 250 रुपये का टिकट निर्धारित किया गया है।

हालांकि, स्कूली बच्चों को टिकट में विशेष रियायत देने की व्यवस्था रहेगी। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को देश की आजादी के संघर्ष तथा 1857 की क्रांति के इतिहास से रूबरू कराना है।

रविवार सुबह शहीद स्मारक परिसर में आयोजित हवन यज्ञ में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज पहुंचे। उन्होंने हवन में आहुति डालकर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान स्मारक को लेकर भविष्य की योजनाओं और इसे अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भी चर्चा हुई।

विज ने कहा कि शहीद स्मारक केवल एक इमारत नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के बलिदान और उनके गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है।

यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इतिहास की जानकारी मिले और वह शहीदों के योगदान को समझ सके, इसी सोच के साथ स्मारक को विकसित किया गया है। स्मारक में प्रवेश व्यवस्था ऐसी रखी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोग यहां पहुंचकर इसके इतिहास को जान सकें।

सुझावों से समय-समय पर होगा सुधार
स्मारक को और बेहतर बनाने के लिए एक ई-मेल आईडी भी जारी की जाएगी। इस पर आम लोग, इतिहासकार, शिक्षाविद और पर्यटक अपने सुझाव भेज सकेंगे।

सुझावों के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि स्मारक में आने वाले लोगों को किस तरह की सुविधाओं की जरूरत है और यहां क्या नए बदलाव किए जा सकते हैं। इन सुझावों का अध्ययन करने के बाद समय-समय पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। इसका मकसद स्मारक को केवल दर्शनीय स्थल तक सीमित न रखकर इतिहास, शोध और देशभक्ति की भावना से जुड़ा जीवंत केंद्र बनाना है।

बच्चों को इतिहास से जोड़ने पर जोर
स्कूली बच्चों के लिए टिकट में रियायत देने का फैसला भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अक्सर नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की जानकारी किताबों तक ही सीमित रह जाती है।

शहीद स्मारक में वे इतिहास को करीब से देख और समझ सकेंगे। स्कूलों के माध्यम से बच्चों को यहां भ्रमण के लिए लाने से उनमें देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी।

1857 की क्रांति के इतिहास की में विशेष महत्व
अंबाला छावनी का 1857 की क्रांति के इतिहास में विशेष स्थान रहा है। इसी ऐतिहासिक महत्व को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया है।

अब इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। स्मारक को विश्व के थीम आधारित संग्रहालयों की श्रेणी में पहचान दिलाने और विश्व म्यूजियम एसोसिएशन में पंजीकरण कराने की तैयारी भी की जा रही है।

एक महीने मुफ्त प्रवेश के बाद टिकट व्यवस्था लागू होगी। इससे शुरुआती अवधि में आम लोगों को स्मारक देखने और इसकी व्यवस्थाओं को समझने का अवसर मिलेगा।

इसके बाद निर्धारित टिकट व्यवस्था लागू की जाएगी। स्कूली बच्चों को मिलने वाली रियायत से शैक्षणिक भ्रमण को भी प्रोत्साहन मिलेगा। स्मारक के संचालन और सुविधाओं को बेहतर बनाने में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ई-मेल के माध्यम से सुझाव लेने की व्यवस्था भी महत्वपूर्ण होगी।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!