Edition

राजस्व अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 138 मतों से दर्ज की जीत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की मौजूदगी में हुआ चुनाव, प्रदीप तिवारी ने 138 मतों से दर्ज की जीत…..

भोपाल। मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ का प्रांतीय चुनाव रविवार, 15 नवंबर को भोपाल में संपन्न हुआ। प्रांतीय अधिवेशन में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का निर्वाचन कराया गया। चुनाव के दौरान राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में प्रदीप तिवारी तहसीलदार जबलपुर ने सर्वाधिक 138 मत प्राप्त कर प्रदेश अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में अमित दुबे को 57, हर्ष विक्रम सिंह को 66, पंकज नयन तिवारी को 34 तथा विजय कुमार त्यागी को कोई मत प्राप्त नहीं हुआ। चुनाव में कुल 299 मत दर्ज किए गए।

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अर्पित मेहता ने 149 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए छवि पंत को 100, देवेंद्र सिंह को 19, विश्राम बघेल को 15, संजय मिश्रा को 2 और राजेश गौतम को 1 मत मिला।

संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए हुए इस चुनाव के साथ ही नई नेतृत्व व्यवस्था अस्तित्व में आ गई। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के सदस्यों ने बधाई दी।

प्रदीप तिवारी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अब संघ की नई कार्यकारिणी राजस्व अधिकारियों से जुड़े विषयों और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!