Edition

सतना में फायरिंग की दो घटनाओं का आरोपी गिरफ्तार, 17 आपराधिक मामले दर्ज; पिस्टल और बाइक जब्त…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सतना में फायरिंग की दो घटनाओं का आरोपी गिरफ्तार, 17 आपराधिक मामले दर्ज; पिस्टल और बाइक जब्त…

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में फायरिंग की दो घटनाओं के आरोपी प्रिंस यादव (28) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और बिना नंबर की बाइक जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, अवैध हथियार रखने और मारपीट सहित 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दो घटनाओं में दो लोगों को लगी गोली…

पुलिस के मुताबिक, पहली घटना 8 नवंबर को ललचहा में हुई थी। यहां विवाद के दौरान आरोपी ने घनश्याम कुशवाहा पर तीन गोलियां चलाई थीं। एक गोली उनकी बाईं जांघ में लगी, जबकि दूसरी जांघ को छूकर निकल गई थी।

दूसरी घटना 14 नवंबर को बारापत्थर में हुई। आरोप है कि बाइक से पहुंचे प्रिंस यादव ने राणा यादव पर गोली चलाई, जो उनकी पीठ को छूकर निकल गई।

रात में गिरफ्तार हुआ आरोपी…

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 14 नवंबर की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और काली स्प्लेंडर बाइक जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कीमत करीब 75 हजार 600 रुपए बताई गई है।

रविवार को पुलिस ने नागौद में आरोपी का पैदल जुलूस निकाला। पुलिस के अनुसार, इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल खत्म करना था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

#SatnaNews #NagodNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews

#RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!