Edition

मध्य प्रदेश में बाघों का बढ़ता दबदबा, बफर क्षेत्र में CCF की कुर्सी खाली, वन्यजीव घटनाओं में इजाफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमिरया

 प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में अब बाघों का साम्राज्य सिर्फ कोर एरिया तक सीमित नहीं रह गया है। अकेले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में 50 से ज्यादा बाघ सक्रिय हैं। इन बाघों ने अपने विचरण क्षेत्र गांवों के करीब बना लिए हैं।

निगरानी और सुरक्षा के प्रयास तो हो रहे हैं, लेकिन बाघों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए अलग प्रबंधन व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके लिए बफर में सीसीएफ की नियुक्ति के निर्देश भी दिए जा चुके हैं, लेकिन उस पर अमल नहीं हो पाया है।

बफर में सुरक्षा जरूरी प्रदेश के टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा घटनाएं बफर में ही हो रही हैं। बफर का जंगल गांवों से लगा हुआ होता है जिसकी वजह से जंगल के अंदर मनुष्यों का दखल ज्यादा होता है। इससे मानव-वन्यप्राणी द्वंद्व का खतरा भी बढ़ता है।

इसी साल कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से आधा दर्जन से ज्यादा बाघों की मौत हो चुकी है। हालांकि, कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर में अलग प्रबंधन की व्यवस्था लागू हो चुकी है और अब यहां बफर को सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास शुरू हो गया है।

बाघों की संख्या हुई 785

टाइगर रिजर्व में बाघ पिछली गणना में मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या 785 हो गई है। टाइगर रिजर्व के बाघों की संख्या का आंकड़ा भी इसके साथ बदल गया है। बांधवगढ़ में 165, कान्हा टाइगर रिजर्व में 129, पन्ना टाइगर रिजर्व में 64, पेंच टाइगर रिजर्व में 123, सतपड़ा टाइगर रिजर्व में 62 और संजय धुबरी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 20 हो गई है। सामान्य वन मंडल में बाघों की संख्या भी अलग है।

टाइगर रिजर्व के कोर और बफर में सुरक्षा के लिए फील्ड डायरेक्टर प्रयास करते हैं। अलग अधिकारी की नियुक्तियों के लिए प्रस्ताव पर काम हो रहा है। कान्हा टाइगर रिजर्व में यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है। डॉक्टर समिता राजौरा, पीसीसीएफ

कहां के बफर में कितने बाघ सक्रिय…

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व -50

कान्हा टाइगर रिजर्व – 50

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व – 20

पेंच टाइगर रिजर्व – 30

पन्ना टाइगर रिजर्व -25

संजय टाइगर रिजर्व -07

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!