सतना। प्रशासनिक सेवा में अपने-अपने स्तर पर उल्लेखनीय पहचान बनाने वाले दंपति जागृति अवस्थी और गौरव पांडेय इन दिनों चर्चा में हैं।
जागृति अवस्थी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया था और महिला वर्ग में देश की टॉपर रहीं।
वहीं उनके पति गौरव पांडेय मध्यप्रदेश कैडर के 2022 बैच के IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में सतना जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात हैं।
दोनों ने प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। जागृति अवस्थी की UPSC में शानदार सफलता और गौरव पांडेय की पुलिस सेवा में जिम्मेदारी, इस दंपति को प्रशासनिक क्षेत्र की उल्लेखनीय जोड़ियों में शामिल करती है। दोनों का विवाह 2024 में हुआ था।