Edition

निमंत्रण का इंतजार नहीं करेंगी रोहिणी, छठ पर नीतीश चाचा के घर जाने की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 पटना
 सिंगापुर से पिता लालू प्रसाद के बुलावे पर पटना आईं रोहिणी आचार्य इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रही हैं।

समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के साथ वह सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले रही हैं। इसी बीच छठ को लेकर उनके एक बयान ने सबका ध्यान खींचा है।

रोहिणी आचार्य ने कहा है कि वह छठ में खरना का प्रसाद खाने अपने 'नीतीश चाचा' के घर जरूर जाएंगी। मीडिया से बातचीत में रोहिणी ने कहा कि नीतीश कुमार उनके चाचा हैं।

उनके यहां छठ हो रहा है तो वह जरूर जाएंगी और खरना का प्रसाद भी खाएंगी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब छठ के अवसर पर बिहार की राजनीति में भी मुलाकातों और रिश्तों को लेकर चर्चा हो रही है।

'वे मेरे चाचा हैं, उनके यहां तो जरूर जाऊंगी'
रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार के घर छठ का प्रसाद खाने जाने के सवाल पर कहा, ''वे मेरे चाचा हैं। उनके यहां तो जरूर जाऊंगी। खरना का प्रसाद खाऊंगी।''

उन्होंने यह भी कहा कि जिनके यहां उनके पापा लालू प्रसाद जाएंगे, वहां जाने का भी उनका प्लान है। रोहिणी ने बताया कि सिंगापुर में रहते हुए भी वह छठ पूजा करती थीं।

छठ उनके दिल में बसता है और यह बिहार की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह महापर्व है। हर व्‍यक्‍त‍ि की आस्‍था इससे जुड़ी है। 

मां राबड़ी देवी नहीं कर रहीं छठ
रोहिणी आचार्य ने बताया कि उनकी मां राबड़ी देवी स्वास्थ्य कारणों से छठ नहीं कर पा रही हैं। हालांकि, अन्य लोग पूजा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में शामिल होना उन्हें अच्छा लग रहा है।

उन्होंने छठ के महत्व पर बात करते हुए कहा कि यह पर्व केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि स्वच्छता और शुद्धता का भी संदेश देता है।

लोगों को जिस तरह छठ के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए, उसी तरह अपने मन को भी स्वच्छ रखना चाहिए।

बच्चियों के प्रति अच्छी भावना रखें, तभी रुकेगा अपराध
रोहिणी आचार्य ने छठ के मौके पर बच्चियों की सुरक्षा और उनके प्रति समाज की सोच को लेकर भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खासकर बच्चियों के प्रति लोगों की भावना अच्छी होनी चाहिए, ताकि कोई दुराचारी दुष्कर्म करने की हिम्मत न करे।

उन्होंने कहा कि छठ में किसी को अलग से निमंत्रण नहीं दिया जाता। यह आस्था और विश्वास का पर्व है, जिसमें लोग स्वयं श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं।

आरके सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में भी चर्चा में रही थीं रोहिणी
इससे पहले रोहिणी आचार्य भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय आरके सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुई थीं। वहां उनकी प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी के साथ तस्वीर भी चर्चा का विषय बनी थी।

अब नीतीश कुमार को चाचा बताते हुए उनके घर खरना का प्रसाद खाने जाने की इच्छा जताने से एक बार फिर उनका बयान सुर्खियों में है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!