Edition

पहली बार दिल्ली से बाहर होगा कौशल दीक्षा समारोह, लखनऊ में जुटेंगे 1500 आईटीआई विद्यार्थी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 लखनऊ
विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे। मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षा समारोह में देशभर के आईटीआई के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से हर वर्ष आईटीआई के देशभर के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू हुआ यह आयोजन अब तक दिल्ली के विज्ञान भवन में होता रहा है। पहली बार इसे दिल्ली से बाहर लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में देशभर के 64 आईटीआई टापर होंगे सम्मानित
समारोह में 40 ट्रेड और छह जोन के करीब 64 टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें छह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के हैं। कार्यक्रम में देशभर की आईटीआई के 1500 विद्यार्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समारोह स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!