Edition

माँ शारदा मंदिर में बिछड़ा मासूम, सुरक्षा गार्ड की तत्परता से परिवार से मिला……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दामोदर रोपवे के सुरक्षा गार्ड की तत्परता से आगरा के परिवार को मिला बच्चा….

मैहर। माँ शारदा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच आगरा से आया मासूम विराट अपने परिवार से बिछड़ गया। बच्चा रोता हुआ मिला तो दामोदर रोपवे परिसर में ड्यूटी पर तैनात आईएसआई कंपनी के सुरक्षा गार्ड विनोद वर्मा ने तत्काल उसे सुरक्षित अपने पास रखा और अनाउंसमेंट के माध्यम से परिजनों की तलाश शुरू कराई।

कंपनी के सुपरवाइजर दीपक दुबे ने बताया कि बच्चे के पिता बृजम राठौर आगरा से परिवार सहित माँ शारदा के दर्शन के लिए आए थे। दामोदर रोपवे के सुरक्षा गार्ड विनोद वर्मा के प्रयासों से मासूम विराट को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया गया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिवार ने राहत की सांस ली और सुरक्षा कर्मियों का आभार जताया।

मासूम को सुरक्षित परिवार तक पहुंचाने में दामोदर रोपवे के सुरक्षा कर्मियों की तत्परता की श्रद्धालुओं ने भी सराहना की।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!