रीवा में लाइनमैन के सूने घर में चोरी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर
रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर चोरी की वारदात सामने आई। बिजली विभाग में पदस्थ लाइनमैन नागेंद्र सिंह के सूने मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय नागेंद्र सिंह निजी काम से बाहर थे, जबकि उनकी पत्नी बच्चों को स्कूल लेने गई थीं।
अलमारी का ताला तोड़कर की चोरी
जानकारी के अनुसार, वारदात दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात लेकर फरार हो गए।
घर लौटी पत्नी तो बिखरा मिला सामान
बच्चों को स्कूल से लेकर घर पहुंचीं नागेंद्र सिंह की पत्नी ने अंदर सामान बिखरा देखा। अलमारी का ताला टूटा हुआ था और जेवरात गायब थे। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
#RewaNews #TheftCase #MadhyaPradesh #CrimeNews #RewanchalRoshni









