Edition

छठ पर्व पर घर जाना हुआ मुश्किल, इंदौर-पटना ट्रेन में टिकटों की मारामारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर
 छठ पूजा पर अपने घर पटना लौटने की तैयारी कर रहे बिहार के निवासियों के लिए यात्रा करना परेशानी भरा नजर आया। इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को इंदौर रेलवे स्टेशन से बिहार के पटना के लिए रवाना हुई। इसमें द्वितीय श्रेणी में वेटिंग की स्थिति 100 पार हो गई थी। इसके चलते सामान्य श्रेणी और द्वितीय श्रेणी में यात्रियों से ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी। वहीं, नागदा से चलकर 12 और 14 नवंबर को पटना जाने वाली दो ट्रेनों में वेटिंग और रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है।

छठ पूजा बिहार का सबसे बड़ा त्योहार है। इस बार 13 नवंबर से पर्व की शुरुआत होकर 16 नवंबर को इसका समापन होगा। ऐसे में इंदौर में नौकरी पेशा और कारोबार करने वाले बिहार मूल के निवासी परिवार के साथ छठ मनाने के लिए घर पहुंचना चाहते हैं। त्यौहार नजदीक आने के साथ ही टिकटों की उपलब्धता कम होती जा रही है।

दरअसल, इंदौर से पटना जाने वाली ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को रवाना होती हैं। ट्रेन इंदौर से दोपहर 01:55 मिनट पर रवाना होती है, जो अगले दिन शाम 3:55 मिनट बजे पहुंचती है। छठ पूजन का मुख्य पर्व रविवार 15 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में इंदौर से जाने वाले यात्रियों के लिए अंतिम ट्रेन थी, इसलिए ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ नजर आई।

अब जो यात्री शनिवार को ट्रेन से पटना पहुंचेंगे। उनको पूजन के लिए समय मिलना मुश्किल होगा। इसके चलते 11 नवंबर को रवाना हुई में अतिरिक्त भीड़ देखने को मिली। अधिकांश यात्री 15 नवंबर के पहले ही अपने घरों में परिजनों के साथ पहुंचना चाहते है।

ट्रेन की स्थिति
13 नवंबर : स्लीपर में 87, थर्ड-ई में 27, थर्ड एसी में 53, सेकंड एसी में 24 वेटिंग है। साथ ही फर्स्ट एसी में भी तीन वेटिंग चल रही है।

नागदा-अजीमाबाद एक्सप्रेस
12 नवंबर : स्लीपर में रिग्रेट, स्लीपर तत्काल मौजूद नहीं, थर्ड-ई में रिग्रेट, थर्ड-ई में तत्काल मौजूद नहीं, थर्ड एसी में रिग्रेट, सेकंड एसी में रिग्रेट की स्थिति है। अहमदाबाद से राजगीरी चलती है।
गुवाहाटी एक्सप्रेस

14 नवंबर : स्लीपर में 113, थर्ड-एसी में 107, सेकंड एसी में रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। ट्रेन ओखा से गुवाहाटी चलती है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!