रीवा में गाली देने से रोकने पर युवक पर फरसे से हमला, सिर में गंभीर चोट; हाथ फ्रैक्चर…

रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुरवा वार्ड क्रमांक-1 में गाली-गलौज करने से रोकने पर एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोविंद सिंह बरघाई ने जयप्रकाश मिश्रा पर फरसा-टांगी से हमला कर दिया। घटना में जयप्रकाश के सिर पर गंभीर चोट आई और एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। उन्हें संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विवाद के बाद फरसे से हमला करने का आरोप…जयप्रकाश मिश्रा के मुताबिक, घटना 9 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे की है। पड़ोस में कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। इस दौरान गोविंद सिंह बरघाई गाली-गलौज कर रहा था। जयप्रकाश ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिसके बाद वह वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद उसने फरसा-टांगी से जयप्रकाश पर हमला कर दिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच…घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#RewaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #VindhyaNews #RewanchalRoshni









