Edition

रीवा में बाइक टक्कर के बाद परिवार से मारपीट, 10 हजार रुपए और चाबी छीनने का आरोप…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में बाइक टक्कर के बाद परिवार से मारपीट, 10 हजार रुपए और चाबी छीनने का आरोप…..

रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के इटौरा में मंगलवार देर रात दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित दिनेश साकेत का आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार लोगों ने पहले उसके साथ और फिर उसके जीजा के साथ मारपीट की। इसके बाद फोन कर ऑटो से चार अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि सभी छह लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और 10 हजार रुपए नकद व बाइक की चाबी छीन ली।

बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद…

जानकारी के अनुसार, दिनेश साकेत मूल रूप से महसांव का निवासी है और इटौरा में अपनी बहन लीला साकेत के घर आया हुआ था। मंगलवार रात वह अपने जीजा नरेश साकेत के साथ इटौरा बायपास से स्वाद संगम ढाबे की ओर सर्विस रोड से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आई और उनकी बाइक से टकरा गई।

फोन कर बुलाए चार अन्य लोग…

दिनेश का आरोप है कि टक्कर के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे जीजा नरेश को भी पीटा गया। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर ऑटो से चार अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

पीड़ित ने बरा निवासी सूरज साकेत और ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार शिकायत लेकर विश्वविद्यालय थाने पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#RewaNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewaCrime #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!