Edition

जुआ खेलने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, बिलासपुर में 311 आरोपी पकड़े गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर.

दीपावली के त्योहार के दौरान जुए के फड़ सजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। धनतेरस से दिवाली तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जुआ खेलने के मामलों में 311 आरोपितों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ कुल 74 मामले दर्ज किए हैं।

कार्रवाई के दौरान 3 लाख 39 हजार 975 रुपये जब्त किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई में रतनपुर थाना क्षेत्र सबसे आगे रहा। यहां जुए के 11 मामलों में 35 आरोपितों के नाम दर्ज किए गए। वहीं मस्तूरी और पचपेड़ी में आठ-आठ मामले सामने आए। मस्तूरी में 27 और पचपेड़ी में 31 आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सिविल लाइन में आठ मामलों में 33 आरोपितों के नाम शामिल हैं। तखतपुर में छह मामलों में 29 और चकरभाठा में पांच मामलों में 26 आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई हुई। जब्त रकम के मामले में तखतपुर थाना क्षेत्र सबसे आगे रहा। यहां पुलिस ने 81 हजार 490 रुपये जब्त किए। सिरगिट्टी में 78 हजार 600 रुपये और सीपत में 36 हजार 180 रुपये जब्त किए गए। इसके अलावा सकरी से 21 हजार 560, रतनपुर से 20 हजार 670 और सरकंडा से 15 हजार 350 रुपये बरामद किए गए।

19 जुआरियों को भेजा जेल
दिवाली के दौरान फड़ सजाकर जुआ खेलने वालों पर पुलिस सख्त रही। पुलिस ने तीन मामलों में संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई की है। तोरवा पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को न्यायालय में पेश किया है।
वहीं, सिरगिट्टी क्षेत्र में एसीसीयू की टीम के साथ कार्रवाई कर तीन लोगों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई की गई है। तोरवा पुलिस ने गणेश रजक, विनय वर्मा, विकास मनहर, अनिल पाटले, राजेश कुमार कश्यप, प्रमोद पाण्डेय, क्रांति कुमार साहू, सांई शंकर, विकास निषाद, गोवर्धन साहू, राजीव रत्न पाण्डेय, राजकुमार पनिका , अविनाश घाेरे, अरमान उर्फ अंकित आटले, बलि केंवट, सोमू सोनकर को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। वहीं, सिरगिट्टी पुलिस ने अशोक सिंह , अक्षय वर्मा , राहुल तांडी को जेल भेजा है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!