सतना। बिरसिंहपुर तहसील के ग्राम मालमऊ निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी छोटे लाल द्विवेदी ने विभिन्न अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर 12 नवम्बर 2026 को सतना कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।










