Edition

वायरल गोलीकांड का वीडियो रीवा नहीं, सतना के नागौद का निकला; पैसों के विवाद में चार राउंड फायरिंग…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वायरल गोलीकांड का वीडियो रीवा नहीं, सतना के नागौद का निकला; पैसों के विवाद में चार राउंड फायरिंग…

सोशल मीडिया पर गोलीकांड का एक वीडियो रीवा का बताकर प्रसारित किया जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि वीडियो सतना जिले के नागौद की घटना का है। दीपावली के दिन पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में घनश्याम कुशवाहा पर फायरिंग की गई थी। गोली लगने से घायल घनश्याम का रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में उपचार जारी है।

पैसों के विवाद के बाद हुई फायरिंग…जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। अगले दिन सुबह विवाद फिर बढ़ गया और गोलीबारी हो गई। मामले में प्रिंस यादव और अभिलाष लोधी के नाम सामने आए हैं।

चार राउंड फायरिंग का दावा…घायल घनश्याम कुशवाहा के मुताबिक, आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान दो गोलियां उनकी दोनों जांघों में लगीं। उन्होंने बताया कि एक गोली वीडियो बना रहे व्यक्ति की ओर भी चलाई गई, लेकिन वह सुरक्षित बच गया।

घटना के बाद घायल को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बारापत्थर हत्याकांड से जोड़कर भी देखे जा रहे तार…इस गोलीकांड को नागौद के बारापत्थर हत्याकांड से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में पुराने विवाद और गवाही को लेकर दबाव बनाए जाने के आरोप सामने आए हैं। हालांकि, इन आरोपों और दोनों घटनाओं के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

#SatnaNews #NagodNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!