Edition

सरवाड़-केकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 केकड़ी (अजमेर)
 अजमेर में सरवाड़-केकड़ी मार्ग पर गुरुवार सुबह सूरजपुरा गांव के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मृतक करीब 20 मिनट तक ट्रेलर के नीचे दबे रहे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।

केकड़ी जा रहे थे तीनों युवक
जानकारी के मुताबिक, सरवाड़ निवासी तीन युवक गुरुवार सुबह बाइक पर सवार होकर केकड़ी जा रहे थे। इसी दौरान सूरजपुरा गांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर गए। इनमें से दो युवक ट्रेलर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद दोनों युवक ट्रेलर के नीचे फंस गए। करीब 20 मिनट तक वे उसके नीचे दबे रहे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

दोनों मृतकों और घायल की हुई पहचान
    मृतक फारूक अंसारी, सरवाड़ निवासी
    मृतक मुस्तगिम अंसारी (सरकारी अध्यापक), सरवाड़ निवासी
    नसरुद्दीन पठान (पैराटीचर), गंभीर रूप से घायल, सरवाड़ निवासी

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
सूचना मिलने पर सरवाड़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य करवाया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया। मृतक दोनों युवक सरवाड़ निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, ट्रेलर चालक के शराब के नशे में होने का आरोप भी सामने आया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!