रीवा में दिवाली से पहले ट्रैफिक का दबाव बढ़ा, कई प्रमुख मार्गों पर जाम से लोग परेशान….

रीवा शहर में दीपावली से पहले यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गुरुवार को अमहिया, कॉलेज चौराहा, जय स्तंभ, ढेकहा चौराहा और बस स्टैंड सहित कई प्रमुख इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की लंबी कतारों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
बाजारों में बढ़ी भीड़, सड़कों पर वाहनों का दबाव…दीपावली नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। प्रमुख बाजारों में वाहनों की संख्या बढ़ने और सड़क किनारे पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही से भी कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है।
ट्रैफिक व्यवस्था पर लोगों ने उठाए सवाल….राहुल मिश्रा और सर्वेश शर्मा ने शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जाम के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाने की जरूरत बताई।
ट्रैफिक प्लान के बावजूद कई मार्गों पर जाम….त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। बाजार क्षेत्रों में बैरिकेडिंग और कुछ मार्गों पर ऑटो-ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध जैसे इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद गुरुवार को कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा।
ट्रैफिक थाना प्रभारी ने दी जानकारी….ट्रैफिक थाना प्रभारी अनीमा शर्मा ने बताया कि यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जा रहा है।
रीवा ट्रैफिक जाम, रीवा ट्रैफिक व्यवस्था, रीवा दिवाली बाजार, रीवा न्यूज, रीवा यातायात
Rewa News, Rewa Traffic Jam, Rewa Traffic, Diwali News, Madhya Pradesh News
#RewaNews #RewaTraffic #TrafficJam #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









