पन्ना में छोटी बहन से विवाद के बाद युवती ने निगली जहरीली दवा, अस्पताल में इलाज जारी..
पन्ना। जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के गढ़ोखर गांव में दो बहनों के बीच हुए विवाद के बाद 20 वर्षीय युवती की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, बड़ी बहन चाहना बाल्मीकि ने चूहामार दवा निगल ली। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है।
हंसी-मजाक के दौरान हुआ था विवाद…

जानकारी के मुताबिक, चाहना और उसकी छोटी बहन के बीच खेलने और हंसी-मजाक के दौरान कहासुनी हो गई थी। चाहना के चाचा पिट्टू बाल्मीकि ने बताया कि विवाद के बाद युवती ने चूहामार दवा निगल ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया इलाज…परिजन युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया। फिलहाल युवती का अस्पताल में उपचार जारी है।
मामले की जानकारी जुटा रहा प्रशासन,घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रहे हैं। युवती की स्वास्थ्य स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।
#PannaNews #MadhyaPradeshNews #HealthNews #LatestNews #RewanchalRoshni









