सतना में दो मोटरसाइकिलों में लगी आग, नल फिटिंग को लेकर विवाद की बात आई सामने…

सतना। शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र की हवाई पट्टी स्थित गोपाल कॉलोनी में सोमवार रात दो मोटरसाइकिलों में आग लगने की घटना सामने आई। दोनों मोटरसाइकिलें एक घर के बाहर खड़ी थीं। घटना के दौरान एक युवक के सिर में चोट भी आई है।

नल फिटिंग को लेकर हुआ था विवाद…जानकारी के अनुसार, मो. हाकिम और उनके पड़ोसी अरुण चौधरी के बीच सोमवार सुबह नल फिटिंग को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही।
इसी बीच रात करीब 10 बजे घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लग गई। मामले में आरोप लगाया गया है कि विवाद के बाद अरुण चौधरी ने दोनों मोटरसाइकिलों में आग लगाई। घटना का वीडियो भी सामने आने की जानकारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच…घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान एक युवक के सिर में चोट आई। मामले की शिकायत कोलगवां थाने में की गई है। पुलिस घटना के कारणों, आग लगने की परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #LatestNews #RewanchalRoshni









