Edition

सतना में 40 सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में 40 सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात…

सतना के रीवा रोड पर माहेश्वरी स्वीट्स के सामने खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। रविवार दोपहर हुई इस घटना में अज्ञात युवक ने कथित तौर पर महज 40 सेकंड में बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।

मोबाइल पर बात करने का दिखावा कर पहुंचा बाइक के पास…जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी ऋषिकेश पाण्डेय रविवार दोपहर अपनी बेटी के साथ माहेश्वरी स्वीट्स पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक दुकान के सामने खड़ी की और खरीदारी करने चले गए।

इसी दौरान एक युवक वहां मोबाइल पर बात करने का दिखावा करता रहा। कुछ देर बाद वह बाइक के पास पहुंचा और लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

खरीदारी कर लौटे तो गायब मिली बाइक…खरीदारी के बाद वापस लौटने पर ऋषिकेश पाण्डेय को बाइक मौके पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद उन्होंने दुकान का CCTV फुटेज देखा। ऋषिकेश वन विभाग में कर्मचारी हैं।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस…घटना की शिकायत मिलने पर कोलगवां थाना पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान करने और चोरी गई बाइक की तलाश में जुटी है।

#SatnaNews #BikeTheft #CCTVFootage #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!