Edition

सुरक्षित बचपन अभियान: विद्यार्थियों को सिखाए साइबर अपराधों से बचाव के तरीके, डिजिटल सुरक्षा के दिए टिप्स….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार, 1 नवंबर को ADR सेंटर, सिविल लाइन सतना में आयोजित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत स्कूल आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।

कार्यक्रम में साइबर सेल सतना के प्रभारी उप निरीक्षक अजीत सिंह ने विशेष सत्र के दौरान विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न और साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करना, निजी फोटो एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करना और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना साइबर अपराध का कारण बन सकता है।

विद्यार्थियों को फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और डिजिटल उत्पीड़न जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की समझाइश दी गई। साथ ही बताया गया कि किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी या ऑनलाइन उत्पीड़न होने पर घबराने के बजाय तत्काल अभिभावकों और पुलिस को सूचना दें।

उप निरीक्षक अजीत सिंह ने साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की समझ विकसित कराना और उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना रहा।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!