Edition

सतना में रात 9 बजे लहसुन से भरा ट्रक जब्त, चालक नहीं दिखा सका वैध दस्तावेज; दिन में 83 क्विंटल लहसुन पर भी हुई थी कार्रवाई…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में रात 9 बजे लहसुन से भरा ट्रक जब्त, चालक नहीं दिखा सका वैध दस्तावेज; दिन में 83 क्विंटल लहसुन पर भी हुई थी कार्रवाई..

सतना। सतना के डेलौरा स्थित गांधी सब्जी बाजार में मंडी प्रशासन ने शनिवार रात कार्रवाई करते हुए लहसुन से भरा एक ट्रक जब्त किया। जांच के दौरान चालक मंडी शुल्क, मंडी अनुज्ञा पत्र और वैध खरीद-बिक्री बिल से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मंडी प्रशासन ने मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 के तहत ट्रक और उसमें लदे लहसुन को जब्त कर लिया।

रात में सूचना पर पहुंची मंडी प्रशासन की टीम….जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे सूचना मिलने पर मंडी भारसाधक अधिकारी राहुल सिलाड़िया के निर्देश पर जांच दल डेलौरा स्थित गांधी सब्जी बाजार पहुंचा। यहां MP 04 HE 5847 नंबर के ट्रक को रोककर जांच की गई। वाहन में अधिसूचित कृषि उपज लहसुन लदा हुआ था।

जांच के दौरान चालक मंडी प्रवेश शुल्क, अनुज्ञा पत्र और वैध खरीद-बिक्री बिल के दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद नियमानुसार वाहन और लहसुन जब्ती की कार्रवाई की गई।

दिन में 83 क्विंटल लहसुन भी किया था जब्त…..इससे पहले शनिवार को मंडी प्रशासन ने इसी बाजार में कामना ट्रेडर्स और चंदन कुमार लाल प्रसाद नाम की दो फर्मों से 83 क्विंटल लहसुन जब्त किया था। जब्त लहसुन की कीमत 13 लाख रुपये से अधिक बताई गई थी।

उस कार्रवाई के दौरान जांच में सीहोर से प्रयागराज के लिए जारी गेट पास के फर्जी होने और उसका सतना में इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

मंडी प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी….एक ही दिन में लहसुन से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई के बाद मंडी प्रशासन ने गांधी सब्जी बाजार में निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासनिक कार्रवाई का उद्देश्य कृषि उपज के कारोबार में निर्धारित मंडी शुल्क, अनुज्ञा पत्र और वैध दस्तावेजों से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

#SatnaNews #GarlicSeizure #MandiNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!