Edition

22 नवंबर से शुरू होगा विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक अभियान, सतना विभाग की बैठक में बनी व्यापक कार्ययोजना…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में आयोजित बैठक में सतना, मैहर, पन्ना और कटनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए शामिल, इस बार मोबाइल के माध्यम से पेपरलेस पंजीयन और डिजिटल शुल्क की व्यवस्था।

मैहर।  विश्व हिंदू परिषद सतना विभाग की विभागीय बैठक मैहर स्थित पटेल मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 22 नवंबर से शुरू होने वाले हित चिंतक अभियान को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में सतना, मैहर, पन्ना और कटनी जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में केंद्रीय सह मंत्री केशव राजू, प्रांत उपाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रांत मंत्री उमेश माधव मिश्रा, मातृशक्ति क्षेत्र प्रमुख सुनीता गर्ग, प्रांत सह मंत्री प्रदीप गुप्ता एवं विभाग मंत्री विपिन सिंह मंचासीन रहे।

विभाग मंत्री विपिन सिंह ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद प्रत्येक तीन वर्ष में संगठन के कार्य विस्तार एवं समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से हित चिंतक अभियान संचालित करता है। इस वर्ष अभियान को विशेष रूप से व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। अभियान की खास बात यह होगी कि हित चिंतक बनाने की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस रहेगी। कार्यकर्ता मोबाइल के माध्यम से पंजीयन करेंगे तथा निर्धारित 20 रुपये का शुल्क भी डिजिटल माध्यम से लिया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय सह मंत्री केशव राजू ने कार्यकर्ताओं से हिंदू समाज को संगठित करने, सेवा कार्यों को विस्तार देने तथा सामाजिक चुनौतियों का मिलकर समाधान करने का आह्वान किया। उन्होंने धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी चुनौतियों के संदर्भ में गांव-गांव युवाओं की टोली तैयार करने की बात कही। साथ ही समाज में आपसी भेदभाव समाप्त करने के लिए सत्संग और सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

बैठक में प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा, सागर गुप्ता, रामजी गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, विक्रम चौधरी, लखन साहू, राहुल दुबे, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, रावेंद्र सिंह, आदित्य पाठक, शिव चौरसिया, दीपक मिश्रा, राकेश सिंह, भानु सिंह, राजबहादुर मिश्रा, सचिन शुक्ला, नरेश शुक्ला, नरेंद्र सिंह, विजय गुप्ता, मुकेश गौतम, सत्यप्रकाश द्विवेदी, ऋषभ शुक्ला, सुमित परौहा सहित मातृशक्ति से मालती रायकवार, कुसुम गौतम एवं मेघा तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!