Edition

सतना सब्जी मंडी में 83 क्विंटल लहसुन जब्त, कीमत करीब 13 लाख रुपये; बिना लाइसेंस कारोबार कर रहे थे दो व्यापारी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना सब्जी मंडी में 83 क्विंटल लहसुन जब्त, कीमत करीब 13 लाख रुपये; बिना लाइसेंस कारोबार कर रहे थे दो व्यापारी….

सतना। जिले के डेलौरा स्थित गांधी सब्जी मंडी में मंडी प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 13 लाख रुपये कीमत का 83 क्विंटल लहसुन जब्त किया है। जांच के दौरान दो दुकानों पर बिना मंडी लाइसेंस के लहसुन का भंडारण और कारोबार किए जाने का मामला सामने आया। वहीं, एक अन्य दुकान बंद मिलने पर उसे सील कर दिया गया।

दो दुकानों से जब्त किया गया लहसुन…मंडी प्रशासन के अनुसार, कामना ट्रेडर्स के संचालक आनंद कुमार कुशवाहा की दुकान से 4,800 किलोग्राम लहसुन मिला। इसकी अनुमानित कीमत 7.53 लाख रुपये बताई गई है। जांच के दौरान दुकान का मंडी लाइसेंस नहीं मिला। संचालक की ओर से सीहोर मंडी का पास प्रस्तुत किया गया, जिस पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का उल्लेख था। हालांकि, संबंधित लहसुन सतना में रखकर बेचा जा रहा था।

इसी तरह चंदन ट्रेडर्स के संचालक चंदन कछवाहा की दुकान से 3,500 किलोग्राम लहसुन जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 5.49 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में इस दुकान के पास भी मंडी लाइसेंस नहीं मिला। कारोबार के लिए साधारण बिल का इस्तेमाल किया जा रहा था।

दोनों व्यापारियों के खिलाफ न्यायालय में चलेगा मामला…कार्रवाई के दौरान एक तीसरी दुकान बंद मिली, जिसे मंडी प्रशासन ने सील कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों व्यापारियों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर सतना न्यायालय में कार्रवाई की जाएगी। मामले में केवल जुर्माना लेकर प्रकरण समाप्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, ड्यूटी में लापरवाही के संबंध में संबंधित मंडी निरीक्षकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

एसडीएम के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई…यह कार्रवाई एसडीएम राहुल सिलाडिया के मार्गदर्शन में मंडी सचिव करुणेश तिवारी और उनकी टीम ने की। मंडी प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य बिना वैध लाइसेंस के कारोबार और नियमों के विपरीत कृषि उपज के भंडारण एवं बिक्री पर नियंत्रण रखना है।

Keywords: Satna News, Satna Garlic Seized, Gandhi Sabji Mandi Satna, Garlic Seized in Satna, Satna Mandi News, Madhya Pradesh News

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #GarlicSeized #Mand

iNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!