मैहर में आयोजित बैठक में सतना, मैहर, पन्ना और कटनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए शामिल, इस बार मोबाइल के माध्यम से पेपरलेस पंजीयन और डिजिटल शुल्क की व्यवस्था।
मैहर। विश्व हिंदू परिषद सतना विभाग की विभागीय बैठक मैहर स्थित पटेल मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 22 नवंबर से शुरू होने वाले हित चिंतक अभियान को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में सतना, मैहर, पन्ना और कटनी जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।









