Edition

सतना में 16 दिन से झुका बिजली का खंभा, हादसे की आशंका; एल्डरमैन ने कलेक्टर से लगाई गुहार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संडे एकेडमी स्कूल के पास वार्ड क्रमांक-06 का मामला, बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप!

सतना। शहर के वार्ड क्रमांक-06 में संडे एकेडमी स्कूल के पास झुका बिजली का खंभा हादसे को न्योता दे रहा है। 10 अक्टूबर से झुके इस खंभे को लेकर अब तक आवश्यक कार्रवाई नहीं होने पर नगर पालिक निगम के एल्डरमैन समर बहादुर सिंह बघेल ने चिंता जताते हुए कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

समर बहादुर सिंह बघेल के अनुसार, झुके हुए बिजली के खंभे की जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता को फोन तथा व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से कई बार दी गई। रिमाइंडर भेजने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। अधिकारियों की ओर से समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन शिकायत के अनुसार अब तक मौके पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए हैं।

स्कूली बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल… इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों का आवागमन होता है। ऐसे में झुका हुआ बिजली का खंभा किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय स्तर पर समय रहते कार्रवाई नहीं होने से जनसुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग…. एल्डरमैन समर बहादुर सिंह बघेल ने कलेक्टर सतना से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। साथ ही झुके हुए खंभे को सुरक्षित स्थिति में लाकर संभावित हादसे की आशंका दूर की जाए।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस शिकायत पर कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है। जनसुरक्षा से जुड़े इस मामले में किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना समय रहते समाधान करना जरूरी है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!