Edition

CG News: दुर्ग में करोड़ों की नकदी बरामद, पिकअप के गुप्त खांचे में छिपाकर रखे थे ₹4 करोड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्ग.

दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम बरामद की है। रकम पिकअप के पीछे हिस्से को मोडिफाई कर बनाए गए स्पेशल चेंबर में रखी गई थी। जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो मैक्स पिकअप रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था।

25 अक्टूबर को रात 11 बजे डबरापारा, खुर्सीपार थाना के पास चेकिंग के दौरान गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों ने अपना नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी (चालक) विष्णुदेव दुबे बताया। पुलिस की सघन तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक सीक्रेट चेंबर बना मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद की गई, जिसकी गिनती करने पर चार करोड़ रुपये हुए।

दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन के उद्देश्य में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच के लिए आयकर विभाग को पुलिस विभाग द्वारा सूचना भेजी गई है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!