Edition

मैहर में मेगा ट्रेजर हंट प्रतियोगिता, JE विवेकानंद द्विवेदी ने मारी बाजी; आरक्षक सोमेश सिंह दूसरे स्थान पर..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में मेगा ट्रेजर हंट प्रतियोगिता, JE विवेकानंद द्विवेदी ने मारी बाजी; आरक्षक सोमेश सिंह दूसरे स्थान पर…

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित, नवरात्र के सांस्कृतिक आयोजनों के तहत हुई प्रतियोगिता

मैहर। मैहर के घंटाघर में रविवार सुबह आयोजित मेगा ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर विवेकानंद द्विवेदी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में आरक्षक सोमेश सिंह परिहार दूसरे और पटवारी प्रशांत पाटिल तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

युवाओं और विभागीय कर्मचारियों ने लिया हिस्सा….नवरात्र के सांस्कृतिक आयोजनों के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और उनमें सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कलेक्टर के प्रयासों की सराहना की। आयोजन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को भी ध्यान में रखा गया।

अधिकारी और मां शारदा समिति के सदस्य रहे मौजूद….कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह, तहसीलदार शिवभूषण सिंह, डीई उमेद्र सिंह, थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार और मां शारदा समिति के सदस्य जितेंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी सूझबूझ और सक्रियता दिखाने का अवसर मिला। विजेताओं के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

#MaiharNews #TreasureHunt #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!