अमरपाटन में नशीली कफ सिरप बेचने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने सतना जेल भेजा….

30 शीशी ONEREX सिरप जब्ती मामले में फरार था दीपक पटेल उर्फ कश्यप, पुलिस ने 25 अक्टूबर को पकड़ा
अमरपाटन, मैहर। मैहर जिले के अमरपाटन में नशीली कफ सिरप की बिक्री के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी दीपक पटेल उर्फ कश्यप (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सतना केंद्रीय जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।
घर से जब्त हुई थीं ONEREX सिरप की 30 शीशियां…पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि रोजी सिद्दीकी अपने घर की छत पर ONEREX कफ सिरप बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके घर से सिरप की 30 शीशियां जब्त की थीं।
पूछताछ के दौरान रोजी सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि उसे यह कफ सिरप दीपक पटेल उर्फ कश्यप ने उपलब्ध कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दीपक की तलाश शुरू की थी।
थोक में सिरप बेचने का आरोप…..अमरपाटन थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी दीपक पटेल पर थोक में कफ सिरप बेचने का आरोप है। मामले में उसकी भूमिका सामने आने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार….थाना प्रभारी साधना कठेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने रोजी सिद्दीकी को कफ सिरप देने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सतना केंद्रीय जेल भेजने के आदेश हुए।पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
#MaiharNews #Amarpatan #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









