
चॉकलेट लेने जा रही नाबालिग को रास्ते में रोका….जानकारी के अनुसार, घटना 31 अगस्त की है। नाबालिग लड़की चॉकलेट खरीदने के लिए दुकान जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर कथित तौर पर अश्लील हरकतें कीं। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मामला….घटना की शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी…..पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी है।
#SatnaNews #CrimeNews #POCSOAct #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









