Edition

ED ने दोबारा बुलाया रमन अरोड़ा को, 9 दिन बाद हुई 2 घंटे की पूछताछ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जालंधर.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा गुरुवार को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर कार्यालय में पेश हुए। करीब दो घंटे तक चली पूछताछ के बाद वह बिना मीडिया से बातचीत किए कार्यालय से रवाना हो गए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, यह दूसरी बार है जब रमन अरोड़ा ईडी के समक्ष पेश हुए हैं। इससे पहले 2 जून को भी उनसे लंबी पूछताछ की गई थी। उस दौरान वह जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचे थे और करीब साढ़े आठ घंटे तक ईडी अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की थी। ईडी की यह जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज मामले के आधार पर की जा रही है। विजिलेंस ने विधायक पर कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति रखने और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। मामले में पहले गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। विजिलेंस ब्यूरो की जांच के बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। फिलहाल ईडी मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!