शराब के लिए ₹1000 नहीं दिए तो चाकू से हमला: सतना में 2 फरार आरोपी गिरफ्तार, 2 पहले ही पकड़े जा चुके…

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में युवक से शराब पीने के लिए ₹1000 मांगने और रुपए नहीं देने पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हनुमान नगर नई बस्ती निवासी रवी रैकवार (23) और गौरव उर्फ बाबू दाहिया (23) को सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
घटना 24 सितंबर की रात करीब 8 बजे शराब दुकान के सामने हुई थी। हनुमान नगर नई बस्ती निवासी रावेन्द्र सिंह (35) वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए ₹1000 मांगे।
रुपए देने से मना किया तो डंडे और चाकू से हमला
रावेन्द्र ने रुपए देने से मना किया तो गौरव उर्फ बाबू दाहिया ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद रवी रैकवार ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में रावेन्द्र घायल हो गया।
घटना के दौरान राहगीरों ने बीच-बचाव कर घायल युवक को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की शिकायत के बाद कोलगवां थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी।
दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में फरार चल रहे रवी रैकवार और गौरव उर्फ बाबू दाहिया को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
SEO Keywords: सतना चाकूबाजी, कोलगवां थाना, शराब के लिए रुपए मांगने पर हमला, सतना पुलिस, चाकू से हमला, रवी रैकवार, गौरव दाहिया, सतना क्राइम न्यूज
#Satna #SatnaNews #Kolgawan #SatnaPolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #KnifeAttack #RewanchalRoshni








