Edition

सतना में कुत्ते को कुचलने पर ड्राइवर की बंदूक की बट से पिटाई, जंगल में भागकर बचाई जान…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में कुत्ते की मौत के बाद ट्रक ड्राइवर से मारपीट, बंदूक की बट से पीटा; जंगल में भागकर बचाई जान…

सतना। जिले में ट्रक के नीचे आने से कुत्ते की मौत के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि नाराज लोगों ने ट्रक चालक रंजीत विश्वकर्मा का दो गाड़ियों से पीछा किया और सतना-चित्रकूट हाईवे पर हनुमान मंदिर के पास रोककर मारपीट की। हमले में रंजीत की पीठ और पसलियों में चोट आई है। आरोपियों ने कथित तौर पर बंदूक की बट से भी उनकी पिटाई की।

जानकारी के मुताबिक, रंजीत अमानगंज से क्लिंकर लेकर शंकरगढ़ पावर प्लांट जा रहे थे। रविवार शाम करीब 4:30 बजे रास्ते में ट्रक की चपेट में आने से एक कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद बोलेरो और एक अन्य वाहन में सवार लोगों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया।

डरकर जंगल की ओर भागा ड्राइवर…आरोप है कि सतना-चित्रकूट हाईवे पर हनुमान मंदिर के पास ट्रक को रोककर चालक के साथ मारपीट की गई। हमले से घबराकर रंजीत ट्रक सड़क पर छोड़कर जंगल की ओर भाग गए और अपनी जान बचाई। ट्रक सड़क पर खड़ा रहने से हाईवे पर जाम लग गया।

सूचना मिलने पर मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात बहाल कराया और ट्रक चालक को थाने ले गई।

पुलिस ने दर्ज किए दो मामले…पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। पहला मामला ट्रैफिक बाधित होने को लेकर ट्रक चालक रंजीत विश्वकर्मा के खिलाफ दर्ज किया गया है, जबकि दूसरा मामला मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

#Satna #SatnaNews #MaiharNews #RewaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!