सात गांवों के परिवारों की सर्वसम्मति से संपन्न हुआ पारंपरिक आयोजन…..

सतना। स्वर्गीय कुंअर रामप्रताप सिंह (इलाकेदार साहब) के निधन के बाद पतौरा गढ़ी के इलाके की गद्दी रिक्त थी। सोमवार को मैहर बड़े अखाड़ा के गुरु महाराज के मार्गदर्शन में पारंपरिक पाग दस्तूर का निर्वहन किया गया। इस अवसर पर कुंअर गगनेन्द्र प्रताप सिंह (संजू भैया) को इलाकेदार की पदवी प्रदान कर गुरु महाराज ने आशीर्वाद दिया।

पतौरा गढ़ी सहित धौरा, नन्दहा, गुढुआ, कोलगमा, उमरी और उजनेही के परिवारजनों की सर्वसम्मति से यह परंपरागत प्रक्रिया संपन्न हुई। आयोजन में बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता के बीच पाग दस्तूर की रस्म पूरी की गई और क्षेत्र की पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में पतौरा, धौरा, गुढुआ, कोलगमा, नन्दहा, उमरी और उजनेही के प्रमुख परिवारजन शामिल हुए। स्वर्गीय कुंअर रामप्रताप सिंह की स्मृतियों के बीच संपन्न इस आयोजन को पारिवारिक एकजुटता और परंपरा के निर्वहन का महत्वपूर्ण अवसर माना गया, एवं समस्त परिवारजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ…..












