सुबह वॉकिंग पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत: मैहर के अमरपाटन में NH-30 पर हादसा, CCTV से वाहन की तलाश…….

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परसवाही के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे 20 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान ककरा निवासी राकेश प्रजापति (20), पिता बुद्धि प्रजापति के रूप में हुई है। बताया गया कि राकेश रोज की तरह सुबह वॉकिंग के लिए घर से निकला था। इसी दौरान परसवाही के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और डायल-112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
CCTV फुटेज से वाहन की तलाश
पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान कर फरार चालक तक पहुंचा जा सके।
SEO Keywords: मैहर सड़क हादसा, अमरपाटन हादसा, NH-30 एक्सीडेंट, अमरपाटन न्यूज, राकेश प्रजापति मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर, मैहर पुलिस, सतना मैहर क्राइम न्यूज
#Maihar #Amarpatan #RoadAccident #NH30 #MaiharNews #MadhyaPradesh #RoadAccidentNews #RewanchalRoshni









