Edition

अंकुश पंघल ने जीता एशियन गेम्स गोल्ड, साउथ कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 से हराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 नई दिल्ली
एशियन गेम्स में भारतीय बॉक्सिंग का अभियान गोल्डन अंदाज में खत्म हुआ. 80 किग्रा वर्ग में अंकुश पंघल ने फाइनल में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को साउथ कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. अंकुश की जीत के साथ भारत ने बॉक्सिंग में एक ही दिन तीसरा गोल्ड जीत लिया.

फाइनल में दिखा अंकुश का दम
अंकुश ने मुकाबले में अपनी रफ्तार, मूवमेंट और काउंटर-पंचिंग का अच्छा इस्तेमाल किया. आखिर में जजों ने 4-0 के सर्वसम्मत फैसले से भारतीय बॉक्सर को विजेता घोषित किया. यह अंकुश का 2026 एशियन गेम्स में शानदार अभियान का आखिरी पड़ाव रहा.

    2026 CWG- गोल्ड
     2026 बॉक्सम कप- सिल्वर
     2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल- सिल्वर
     2026 एलीट नेशनल बॉक्सिंग चैम्प‍ियनश‍िप – गोल्ड
     2025 U-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप- ब्रॉन्ज

बॉक्सिंग में भारत का सबसे सफल गोल्ड अभियान
अंकुश के गोल्ड के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत ने बॉक्सिंग में कुल 6 पदक जीते, जिसमें 3 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं. गोल्ड की संख्या के लिहाज से यह भारत का एशियन गेम्स में बॉक्सिंग का सबसे सफल अभियान रहा. 2022 में भारत ने 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत 4 पदक जीते थे, जबकि 2010 में 9 पदक आए थे, जिनमें 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल थे.

बॉक्स‍िंग में एश‍ियन गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल जीतने वाले बॉक्सर
 खिलाड़ी                               वर्ग              मेडल
लवलीना बोरगोहेन      विमेंस 75 किग्रा      गोल्ड
परवीन हुड्डा             विमेंस 65 किग्रा       गोल्ड
अंकुश पंघल                मेन्स 80 किग्रा      गोल्ड
प्रिया घंघस                विमेंस 60 किग्रा      ब्रॉन्ज
कपिल पोखरिया        मेन्स 90 किग्रा         ब्रॉन्ज
नरेंद्र बेरवाल             मेन्स 90+ किग्रा       ब्रॉन्ज

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!