रामपुर बघेलान में ऑटो पार्ट्स की दुकान में देर रात लगी आग: विधायक कॉम्प्लेक्स में लाखों का सामान जलने की आशंका, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया..

सतना/रामपुर बघेलान। सतना जिले के रामपुर बघेलान ब्लॉक मुख्यालय में मंगलवार देर रात बस स्टैंड के पास स्थित विधायक कॉम्प्लेक्स की एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद दुकान से तेज लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते अंदर रखा ऑटो पार्ट्स समेत अन्य सामान आग की चपेट में आ गया।
घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने शेरू भाई की दुकान से आग की लपटें उठती देखीं और तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग तेजी से बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू
सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को विधायक कॉम्प्लेक्स की अन्य दुकानों और आसपास के हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।

आगजनी की इस घटना में दुकान के अंदर रखा ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नुकसान लाखों रुपए का होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं
आग किस वजह से लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग लगने के संभावित कारणों का पता लगाने के साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
SEO Keywords: Rampur Baghelan Fire, Satna Fire News, Ramapur Baghelan News, Auto Parts Shop Fire, विधायक कॉम्प्लेक्स आग, सतना आग की घटना, रामपुर बघेलान समाचार
#SatnaNews #RampurBaghelan #SatnaFire #FireNews #MadhyaPradeshNews








