Edition

एलिवेटेड रोड के पास सड़क धंसी, ग्वालियर में 4 मकानों में दरारें पड़ीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर.

ढोली बुआ के पुल वाले क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के पिलर खुदाई के चलते स्वर्ण रेखा की दीवार के बेस में डले रैंप को तोड़ दिया गया है। इसके बाद नाले की दीवार के साथ लगी सड़क 100 फीट तक फटने के साथ ही सड़क किनारे के 4 मकानों में दरारें आ गई है।

वहीं दरारों के लगातार बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि निगम अधिकारियों ने देर रात ही मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया, लेकिन लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिल सकी।

शुक्रवार से हुई थी सड़क फटने की शुरुआत
मौके पर पहुंचे तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि दो दिन पहले ही एलिवेटेड रोड के पिलर डालने के लिए स्वर्ण रेखा की दीवार तोड़ कर ग्राउंड बेस रैंप बनाया गया था और इसके बाद क्षेत्र में सड़क की स्थिति प्रभावित हुई । शुक्रवार को सड़क फटने की शुरुआत हो गई थी, जो शनिवार की रात तक दरारें चौड़ी होने से पुन: बढ़ती दिखी। देर शाम तक सड़क में लंबी दरारें आने के साथ ही 04 मकान भी चटकने व दरारें आने से प्रभावित हुए।  इस मामले में नगर निगम ग्वालियर के कमिश्नर संजीव झा ने कहा- सड़क फटने व मकानों में दरारें आने की सूचना पर तत्काल मौके पर आ गया हूं, अभी दरार आने के लिए मौके की स्थिति का आंकलन जारी है। 

इनके मकानों आई है दरारें –

  • गणेश शाक्य – कमरे/किचन में 
  • लीला शाक्य – आंगन/किचन/बाथरूम में 
  • नारायण कन्नौजिया –  आंगन/लैट-बाथ में
  • शालिनी ढेरे – दीवार की बाउंड्री
Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!