Edition

बिजली चोरी पर विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 गांवों में जांच से मचा हड़कंप……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

31 प्रकरणों में पंचनामा तैयार, धारा 135 और 138 के तहत कार्रवाई…

रामपुर बघेलान। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के रामपुर संभाग में बिजली चोरी और बकाया बिलों को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्यपालन अभियंता शिवम खरे के निर्देश पर रामपुर वितरण केंद्र अंतर्गत पांच गांवों में घर-घर बिजली कनेक्शनों की जांच की गई।

जांच के दौरान अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग करने तथा कनेक्शन कटने के बाद दोबारा अवैध तरीके से बिजली इस्तेमाल करने के मामले सामने आए। विभागीय टीम ने ऐसे मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 और 138 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 31 पंचनामे तैयार किए।

अभियान के दौरान रामपुर बघेलान, सगौनी, जमुना, निमौआ सहित पांच गांवों में विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार बिजली चोरी और बकाया राशि की वसूली को लेकर क्षेत्र में जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई में एई राजीव शुक्ला (उपसंभाग रामपुर), जेई शरद कुमार तिवारी (माधवगढ़), जेई प्रभाकर सिंह (रामपुर) और जेई धीरेन्द्र सिंह (सज्जनपुर) सहित विभागीय अमला शामिल रहा।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!