सतना में 20 बच्चों से भरी स्कूल वैन सड़क किनारे पलटी, दो बच्चों को गंभीर चोट; दुदुआर गांव के पास हादसा…

सतना। जैतवारा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा दुदुआर गांव के पास हुआ। वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं, जबकि दो बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। वैन ज्ञान स्थली स्कूल की बताई जा रही है।
चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पलटी हुई वैन से बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल कोठी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ बच्चों का इलाज जारी है।
सामने कुत्ता आने से चालक ने खोया नियंत्रण..

घटना की सूचना मिलते ही जैतवारा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वैन के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वैन सड़क किनारे पलट गई।
हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस चालक और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। वैन की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है।
रेवांचल रोशनी | साहस सच कहने का
SEO Keywords: Satna News, Satna School Van Accident, Jaitwara News, Duduaar Village Accident, School Van Accident Satna, Gyan Sthali School, बच्चों से भरी वैन पलटी, Satna Police
#SatnaNews #SatnaAccident #Jaitwara #SchoolVanAccident #MadhyaPradeshNews #SatnaPolice #RewanchalRoshni









