सतना के तिघरा मोड़ पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। शराब के नशे में सड़क पर लहराते हुए चल रहे एक युवक को बचाने के लिए ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रहा ऑटो ट्रक में जा घुसा। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान नजीराबाद निवासी 30 वर्षीय अकरम खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अकरम अपने ऑटो क्रमांक MP 19 R 2484 में प्लाई लोड कर सतना से मैहर की ओर जा रहा था। तिघरा मोड़ के पास अचानक ट्रक के ब्रेक लगाने से ऑटो अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसा।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अकरम खान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर अचानक एक युवक आता है। उसे बचाने के लिए ट्रक चालक ब्रेक लगाता है और इसी दौरान पीछे से आ रहा ऑटो ट्रक से टकरा जाता है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे की परिस्थितियां क्या थीं और ट्रक चालक की भूमिका क्या रही। हादसे के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है।
Satna Road Accident, Satna News, Tighra Mod Accident, Satna Auto Accident, Truck Auto Collision, Auto Driver Death, Satna Breaking News, Madhya Pradesh Road Accident, City Kotwali Satna, सतना सड़क हादसा, तिघरा मोड़ हादसा
#SatnaNews #Satna #RoadAccident #BreakingNews #MadhyaPradesh #AccidentNews #RewanchalRoshni
@RewanchalRoshni









