Edition

सतना में नदी में डूबी महिला का 2 घंटे बाद मिला शव, पति से पैसों को लेकर हुई थी बहस…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में नदी में डूबी महिला का 2 घंटे बाद मिला शव, सुबह पति से हुई थी पैसों को लेकर बहस..

सतना। जिगनहट रपटा के पास सतना नदी में डूबी 35 वर्षीय महिला मधु सिंह का शव सोमवार को करीब दो घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। मधु सिंह मूल रूप से नागौद थाना क्षेत्र के तुर्री गांव की रहने वाली थीं और पिछले कुछ वर्षों से धवारी महादेवा में पति रोहित सिंह और एक बेटे के साथ रह रही थीं। उनका मायका बांधी मौहर गांव में बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह मधु सिंह और उनके पति के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हल्की बहस हुई थी। इसके बाद पति काम पर चला गया। करीब एक घंटे बाद जब वह घर लौटा तो मधु घर पर नहीं मिलीं। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि उन्हें नदी की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस को महिला के नदी में डूबने की सूचना दी गई।

दो घंटे चला सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में महिला की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की तलाश के बाद टीम ने नदी से मधु सिंह का शव बरामद कर लिया।

स्थानीय स्तर पर महिला के नदी में छलांग लगाने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला नदी तक किन परिस्थितियों में पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच सुबह पैसों को लेकर हल्की बहस होने की बात सामने आई है। महिला के नदी तक पहुंचने और डूबने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

#Satna #SatnaNews #CityKotwali #SDRF #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!