मझगवां। राज्यसभा सांसद एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा के जन्मदिन के अवसर पर आशुतोष द्विवेदी सेवा संस्थान द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए योगदान दिया। आशुतोष द्विवेदी, समर नामदेव, विवेक राज, पियूष गुप्ता, विनय सिंह, मयंक गर्ग, सुखेन्द्र शुक्ला, सत्यम त्रिपाठी, धर्मेंद्र गुप्ता और साहिल कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक सतना की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया। टीम में लैब टेक्नीशियन आशीष तिवारी एवं एलके वर्मा, वार्ड बॉय राजेंद्र श्रीवास्तव तथा अटेंडेंट ओमप्रकाश कुशवाहा शामिल रहे। आशुतोष द्विवेदी सेवा संस्थान की ओर से बताया गया कि संस्था द्वारा सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विवेक तन्खा के जन्मदिन को सेवा कार्य से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। आयोजकों ने कहा कि दुर्घटना, बीमारी, प्रसव और ऑपरेशन जैसी परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण होती है। शिविर के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं, स्वास्थ्य विभाग की टीम और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।










