Edition

BSP कर्मचारियों के बोनस पर NJCS बैठक में होगा मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिलाई.

सेल मैनेजमेंट ने बोनस के मुद्दे पर 1 अक्टूबर को एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। हालांकि, 23 मार्च 2023 को सेल मैनेजमेंट ने बोनस के लिए जो फार्मूला तय किया था, उसके हिसाब से गणना करने पर 30,200 रुपए बोनस बनेगा।

इसमें मैनेजमेंट चाहे तो कर्मियों के प्रोत्साहन के लिए दो से तीन हजार रुपए की बढ़ोतरी कर सकता है। एनुअल सेल परफार्मेस लीक्ड इंसेंटिव स्कीम (एएसपीएलआईएस) यानी बोनस के लिए सेल मैनेजमेंट ने 1 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे से नईदिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में बैठक रखी है। इसमें केवल एनजेसीएस कोर कमेटी के ही सदस्यों को बुलाया गया है। सेल मैनेजमेंट ने 23 मार्च 2023 से बोनस का नया फार्मूला लागू किया। इसके तहत यदि बोनस की गणना की जाए तो यह राउंड फिगर में 30200 रुपए ही बनेगा।

दरअसल, जिस फार्मूले के आधार पर बोनस की गणना अब तक की जाती रही है वह फार्मूला पाँच वर्षों के लिए बनाया गया था। यह पाँचवाँ व अंतिम वर्ष है। ऐसे में उस फार्मूले में बदलाव के लिए सेल मैनेजमेंट तैयार नहीं होने वाला है। बल्कि सेल मैनेजमेंट ने फार्मूले के हिसाब से बोनस की गणना कर ली है, वह यूनियन नेताओं को इस राशि की केवल जानकारी देने के लिए ही बुलाया है। यानी यूनियन नेताओं को बोनस के कागजात पर जाकर केवल हस्ताक्षर ही करना है। बोनस पर डिस्कशन करने की स्थिति में यूनियन नेता नहीं रहेंगे।

हाँ, यूनियन नेता बेहतर प्रोडक्शन परफार्मेस और लाभ का हवाला देते हुए बोनस को बढ़ाने के लिए केवल अनुरोध कर सकते हैं। वे दबाव बनाने की स्थित में नहीं होंगे। यूनियन नेताओं के अनुरोध पर कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए मैनेजमेंट 30200 रु. में दो-तीन हजार रु. की और बढ़ोतरी कर सकता है। यानी 32200 रु. से लेकर 33200 रु. तक बोनस मिलने की उम्मीद सेल कार्मिक कर सकते हैं।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!