इंस्टाग्राम ग्रुप के जरिए हुई थी पहचान, नगर वन के पास मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी श्रवण सेन को गिरफ्तार कर जेल भेजा….
सतना। कॉलेज छात्रा पर करीब 10 महीने से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के मामले में कोलगवां पुलिस ने अब मुख्य आरोपी श्रवण सेन (19) को गिरफ्तार कर लिया है,

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के लगातार विरोध करने पर आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी सहेलियों के जरिए उस पर दबाव बनाने की कोशिश की। बाद में छात्रा को बहाने से सुनसान जगह ले जाकर मारपीट कराई गई और वीडियो कॉल पर आरोपी से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया।
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहचान कॉलेज छात्र-छात्राओं के इंस्टाग्राम ग्रुप के जरिए हुई थी। इसके बाद श्रवण छात्रा को निजी संदेश भेजने लगा। छात्रा के विरोध के बावजूद कथित तौर पर उसका पीछा करने, फोन पर धमकाने और संबंध बनाने का दबाव बनाने का सिलसिला जारी रहा।

इसी दौरान आरोपी की गर्लफ्रेंड ने छात्रा को घूमने या बाजार जाने के बहाने बुलाया। आरोप है कि उसे नगर वन क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवतियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की गई।
घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया।
वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच में पांचों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। चार महिला आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज प्रकरण में बीएनएस की धारा 140(3) भी जोड़ी गई है।

पुलिस ने श्रवण के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 74, 75(2)(3), 79 और 61(2) के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। चारों महिला आरोपियों के संबंध में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
मनीष त्रिपाठी,सीएसपी सतना।
#Satna #SatnaNews #सतना #सतनान्यूज़ #VindhyaNews #Vindhya #RewaDivision #LocalNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #SatnaDistrict #सतनाखबर #रेवांचलरोशनी
@SatnaNews @VindhyaNews @RewaDivision @SatnaDistrict @RewanchalRoshni










