सतना। रीवा के बाद अब सतना जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। मैहर जिले के खरमसेड़ा गांव की 20 वर्षीय दीपांजलि साकेत को प्रसव पीड़ा के बाद पहले मैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब चार दिन उपचार के बाद 16 सितंबर को हालत को देखते हुए उसे सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां परिजन रात करीब 12 बजे उसे लेकर पहुंचे।









