Edition

सृजन संवाद में विद्यार्थियों को बताए अधिकार और जिम्मेदारियां….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पांडे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी­ निरीक्षक क्षेत्र मौर्य एवं स्टाफ द्वारा शनिवार, 19 सितंबर को शासकीय विद्यालय वेंकट क्रमांक-1 में सृजन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए मैं मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारियां विषय पर जागरूकता एवं संवाद सत्र आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों, गरिमा, स्वतंत्रता और समानता के संबंध में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई। साथ ही संविधान एवं कानून की भूमिका तथा अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में जागरूक रहने के महत्व को समझाया गया।

विद्यार्थियों को बताया गया कि अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। अपने अधिकारों का उपयोग करते समय दूसरों की गरिमा, स्वतंत्रता, सुरक्षा और निजता का सम्मान करना जिम्मेदार नागरिक का दायित्व है। डिजिटल माध्यमों पर भी दूसरों की निजता और सम्मान का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर एवं संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे मैं हूं अभिमन्यु, हम होंगे कामयाब, नए अधिनियम, नशे से दूरी है जरूरी और सेफ क्लिक जैसे जागरूकता अभियानों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अधिकारों के साथ उनके कर्तव्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!