Edition

लोही आंगनवाड़ी में बच्चों का आत्मविश्वास देख अधिकारी हुए प्रभावित, रागिनी ने सुनाई कविता….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर। जन विश्वास अभियान के तहत संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह और कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने जनपद मैहर के ग्राम लोही स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों और पोषण व्यवस्था की जानकारी ली।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि केंद्र में 18 बच्चे उपस्थित हैं। संभागायुक्त ने बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से लगातार संपर्क करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान चार वर्षीय रागिनी ने बिना झिझक अधिकारियों के सामने ‘मछली जल की रानी है’ कविता सुनाई। अन्य बच्चों ने अल्फाबेट और गिनती सुनाई। बच्चों की सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास देखकर अधिकारियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

केंद्र में लगे टीवी के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में अक्षरों की पहचान और शुरुआती शिक्षा दी जा रही है। संभागायुक्त ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों की शिक्षा, पोषण और समग्र विकास पर नियमित ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस दौरान बच्चों को फल, चॉकलेट और बिस्कुट वितरित किए गए। वहीं 0 से 6 माह आयु के बच्चों की माताओं को मच्छरदानी, कपड़े, बेडशीट और बैग की किट दी गई।

गांव की महिलाओं ने नाली की समस्या बताई। इस पर संभागायुक्त ने जनपद सीईओ को नाली निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सरपंच, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, सीडीपीओ, तहसीलदार जितेंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!