Edition

मम्मी-पापा को आवाज लगाते रहे बच्चे… चौथी मंजिल पर धधकती आग के बीच जिंदगी और मौत से जूझते रहे मासूम…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

AC का कम्प्रेसर फटा, हाईराइज बिल्डिंग में मचा हड़कंप, दमकल टीम ने तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला…

सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नजीराबाद में शुक्रवार को एक हाईराइज बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग उस समय और गंभीर हो गई, जब जानकारी सामने आई कि चौथी मंजिल पर बच्चे फंसे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग एसी का कम्प्रेसर फटने के बाद लगी। देखते ही देखते चौथी मंजिल पर धुआं और आग फैल गई। जिस हिस्से में आग लगी थी, वहां तीन बच्चे मौजूद थे। आग और धुएं के बीच बच्चों के फंसे होने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

सूचना पर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद बिल्डिंग में प्रवेश किया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद तीनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

रेस्क्यू किए गए बच्चों की पहचान पूजा सोंधिया, कमल सोंधिया और पवन कुशवाहा के रूप में बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे सुरक्षित हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हाईराइज बिल्डिंग में आग लगने की घटना से कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। हालांकि समय रहते रेस्क्यू शुरू होने और दमकल टीम की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन संबंधित स्तर पर किया जा रहा है।

#satna #fire #safety..

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!